UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 February 2022

एक बार स्कूल जाकर महीने भर की गायब मारते हैं यह शिक्षक, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश


एक बार स्कूल जाकर महीने भर की गायब मारते हैं शिक्षक, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश


महोबा : बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने के प्रयास लापरवाहीं की भेंट चढ़ रहे हैं। शिक्षक मनमानी पर उतारू हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जिसमें एक शिक्षक महीने में एक बार विद्यालय जाकर पूरे माह की हाज़िरी भरते हैं। प्रधान ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है। जिले के विकासखंड चरखारी के ग्राम बलचौर की पंचायत टोलासोयम की प्रधान कस्तूरी त्रिपाठी ने बताया कि उनके गांव में प्राईमरी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक, एक शिक्षा मित्र सहित कुल पांच लोग कार्यरत्त हैं।


जिसमें सहायक अध्यापक मुकुंद पांडेय कभी भी विद्यालय नहीं आते हैं। केवल माह में एक दिन आकर अध्यापकों को डरा धमकाकर पूरे माह की हाजिरी भर जाते हैं। इससे बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। बताया कि बीएसए बेसिक शिक्षा अधिकारी को कई बार सूचनाएं दी गई पर कुछ नहीं हुआ। प्रधान कस्तूरी ने लापरवाह अध्यापक पर कार्रवाई की मांग की है। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले की बीएसए ने जांच के निर्देश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more