UpdateMarts
Follow Channel

15 February 2022

डीआईओएस पर हमले का आरोपी प्रधानाचार्य निलंबित


 रायबरेली जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ 31 जनवरी को हुई घटना के आरोपी नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज रामबाग के तदर्थ प्रधानाचार्य बृजेश कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति ने बैठक में यह फैसला लिया। प्रबंधक शिवकरन सिंह ने बताया कि रसायन विज्ञान के वरिष्ठ प्रवक्ता अंबरीश कुमार को विद्यालयका प्रशासनिक एवं वित्तीय चार्ज दिया गया है।



प्रबंधक की ओर से जारी निलंबन आदेश में है कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र भेजकर अवगत कराया था कि 31 जनवरी को बृजेश कुमार तिवारी ने अभद्रता एवं मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रबंधक ने बताया कि इस मामले में विचार के लिए 4 फरवरी को एजेंडा निकाला गया और 12 फरवरी को प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिसमें बृजेश कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निलंबित करने का फैसला लिया गया। प्रधानाचार्य पद का संपूर्ण प्रभार अंबरीश कुमार को दिया गया है। प्रबंध समिति में इस फैसले से संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया है। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि प्रधानाचार्य को निलंबित करने की जानकारी मिली है। 

कार्यालय में 15वें दिन भी कार्य बहिष्कार

डीआईओएस कार्यालय में घटना के बाद से कामकाज ठप है यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के आवान पर सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग के को लेकर 15वें दिन सोमवार को भी मडलीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समर्थन करने के लिए राजकीय कालेजो के शिक्षक भी पहुंचे। इस मौके पर रामशरण, जितेंद्र मित्र, धर्मेंद्र सिंह, सुशील सिंह, त्रिभुवन असद या, दीपिका सिंह व मोना आदि उपस्थित रहीं। 

समर्थन में उतरा व्यापार मंडल, सौंपा ज्ञापन

रायबरेली उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रांती अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने डीआईओएस पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ की मांग की है। सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जीतलाल सैनी को सौंपा प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह किसी अधिकारी पर हमलाका है। इस मामले को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अवतार सिंह गोगा मो नजर, शिव बाबू शुक्ला, मो. सलीम, सीके सिंह आदि मौजूद रहे। बाद