UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 February 2022

खुल गए पहली से 12वीं तक के स्कूल, कम आए बच्चे:- स्कूल बंद मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण

प्रयागराज: कोरोना में प्रभावी रूप से कमी आने पर शासन ने सभी स्कूल कालेजों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार से सभी विद्यालय खुल गए। उनमें भौतिक रूप से कक्षाएं भी शुरू हो गईं। कई स्कूलों में हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है। ज्वाला देवी इंटर कालेज, सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य विœम बहादुर सिंह ने बताया कि पहले दिन करीब 70 प्रतिशत विद्यार्थी आए। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने बताया कि सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकाल के तहत बैठाया गया। जीजीआइसी कटरा की प्रधानाचार्य शशिबाला चौधरी ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। सेंटजोसफ कालेज के प्रधानाचार्य फादर थामस कुमार ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से बुलाया जाएगा। महर्षि पतंजलि की प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगो ने भी बताया कि कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी बुलाए जा रहे हैं।


स्कूल बंद मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण 
 प्रयागराज : सोमवार से सभी स्कूल खुलने के निर्देश के बाद भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हिवेट रोड सुबह नौ बजे बंद मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर शिक्षाधिकारी ज्योति शुक्ला ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका कल्पना शुक्ला और शिक्षामित्र ज्योत्सना श्रीवास्तव को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि यह अनुशासनहीनता है। संबंधित शिक्षकों का वेतन और मानदेय रोका जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more