UpdateMarts
Follow Channel

15 February 2022

प्रधानाचार्य और शिक्षकों को मिला नोटिस, जानिए क्या है मामला?

अलीगढ़, डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने सोमवार को जिले के आठ स्कूलों का निरीक्षण किया। इन स्कूलों कोविड-19 नियमों के पालन से लेकर उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे और पाठन-पाठन-पाठन के साथ शैक्षिक गुणवत्ता की भी जांच की गई। इस दौरान जीजीआईसी में जहां विद्यार्थियों की संख्या कम मिली वहीं जीआईसी सहनौल में समय से पहले स्कूल की छुट्टी प्रधानाचार्य व शिक्षक निकल गए। ऐसे में डीआईओएस ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नोटिस थमा कर स्पष्टीकरण मांगा है।


डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने सोमवार को टीम के साथ स्कूलों के निरीक्षण को निकले। सबसे पहले वह जनता इंटर कालेज छेरत में सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर पहुंचे। यहां क्लास रूम में शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले। यही नहीं कालेज में सीसीटीवी व वायस रिकार्ड एक्टिव मिले। यही नहीं कोविड-19 टीकाकरण पूर्ण मिला। नवाब सिंह इंटर कालेज कासिमपुर पहुंचे यहां भी सभी सामान्य मिला। यहां से वह जीजीआईसी नरौना 12.38 मिनट पर पहुंचे। यहां पर छह से सात शिक्षिकाएं एक ही स्थान पर बैंठी मिलीं। विद्यालय में छात्राओं की संख्या में कमी दिखी। डीआईओएस ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया। यहां से वह कृष्णा पावति उमावि स्टेशन रोड कासिमपुर, एससीए इंटर कालेज रायपुर अतरौली, जेकेबी इंटर कालेज काजिमाबाद पहुंचे। यहां की व्यवस्था सुचारू मिली और पाठन-पाठन होता मिला। डीआईओएस 2 बजकर 20 मिनट पर जीआईसी सहनौल पहुंचे। यहां पर एक कर्मचारी व एक अंशकालिक शिक्षक विद्यालय में मौजूद मिले। पूछने पर बताया कि आधा घंटा पहले छुट्टी हो चुकी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक निकल चुके है। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्य व शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण इसी तरह से चलता रहेगा। जहां भी कमियां मिली, तत्काल कार्रवाई होगी।