UpdateMarts
Follow Channel

15 February 2022

primary ka master:- खेल किट की आपूर्ति में गोलमाल के मामले में डीएम ने बीएसए को जांच के दिए निर्देश



फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए खरीदी जाने वाली खेल किट की आपूर्ति में गोलमाल के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने खेल किट खरीद में हो रहे खेल की जांच कराने के निर्देश बीएसए को दिए हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 1576 विद्यालय हैं। इसमें 996 प्राथमिक विद्यालयों में पांच-पांच हजार और 580 उच्च एवं संविलियन विद्यालय हैं। इनमें 10-10 हजार रुपये खेल किट खरीदने के लिए शैक्षिक सत्र 2021-22 में भेजे गए थे। खेल किट कितने स्कूलों में नहीं खरीदी गई और जहां खरीदी गई, उसकी गुणवत्ता कैसी है। इसकी जांच के लिए डीएम ने कमेटी बनाई। कमेटी के सदस्यों के स्कूलों में जाते ही कुछ विभागीय अधिकारियों ने चुनिंदा शिक्षकों और ठेकेदारों को स्कूलों में खेल किट की आपूर्ति में लगा दिया। विभागीय शिक्षकों के ग्रुप पर कुछ बीईओ ने खेल किट पहुंचने की जानकारी भी मांगनी शुरू कर दी। 11 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय कंपिल में एक ठेकेदार ने 20 स्कूलों के लिए खेल किट पहुंचाई थी। इसको अमर उजाला ने 12 फरवरी के अंक में फोटो के साथ प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने इसको गंभीरता से लिया। उन्होंने बीएसए से प्रकरण की जानकारी मांगी है।