UpdateMarts
Follow Channel

15 February 2022

परिषदीय विद्यालय में छात्राओं से लगवाया गया झाडू, जानिए क्या बोले बेसिक शिक्षा अधिकारी

ऊंचागांव। लंबे अरसे के बाद बेसिक स्कूल खुले तो इसके साथ ही पहले दिन बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आ गया। क्षेत्र के गांव प्याना कलां स्थित प्राथमिक स्कूल का है, जिसमें बच्चों से झाड़ू लगवाई गई। इससे अभिभावकों में रोष है। वहीं, दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों ने जांच करवाकर कार्रवाई की बात कही है।


शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग  के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही बेटियों को पढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद स्कूलों की हालत में कोई खास सुधार होता नहीं दिख रहा है। ऊंचागांव क्षेत्र में पहले भी छात्रों द्वारा झाड़ू लगाने के मामले सामने आते रहे हैं। इसके बावजूद भी प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, अध्यापकों की मनमानी के चलते छात्र स्कूल में झाड़ू लगाने को मजबूर हैं। करीब एक माह बाद स्कूल खुले तो प्याना कलां के प्राथमिक स्कूल में बच्चे पठन-पाठन के लिए पहुंच गए। लेकिन अध्यापकों ने किताब की जगह एक छात्रा के हाथ में झाड़ू थमा दी। छात्रों से स्कूल परिसर में झाड़ू लगाने के मामले से अभिभावकों में रोष है।


अभी ऐसी शिकायत नहीं मिली है। इसकी जांच करवाई जाएगी और इसके बाद कार्रवाई होगी। स्कूल में किसी भी छात्र या छात्रा से किसी भी कीमत पर किसी भी तरह का काम नहीं करवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA