UpdateMarts
Follow Channel

15 February 2022

सर! हमारी आंख में दर्द है, चुनाव ड्यूटी काट दीजिए

 हाथरस : विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में यहां मतदान होना है। कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें ड्यूटी कटवाने के अब भी तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं, मगर अधिकारी अब किसी की नहीं सुन रहे हैं।

शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान एक महिला कार्मिक ने कहा, 'सर, हमारी आंख में दर्द है, प्लीज चुनाव ड्यूटी काट दीजिए।' ये सुनकर परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र की भौंहें तन गईं और बोले, 'मैडम आंख में दर्द तो हमारी भी हो रही है, क्या करें, फिर भी ड्यूटी कर रहे हैं। इस तरह के बहाने अब नहीं चलेंगे। जाइए, प्रशिक्षण शुरू होने वाला है।' इसी तरह अन्य कार्मिक भी कोई न कोई बहाना लेकर पहुंचे, मगर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ड्यूटी गंभीर बीमारी होने पर ही कटेगी।



ड्यूटी कटवाने को एक और महिला कार्मिक आई और उसने अनुरोध किया कि उसकी कमर में लगातार दर्द होता है। उसकी सिफारिश करने पीठासीन अधिकारी आए और कहा कि इनसे कोई काम नहीं होगा। इस पर परियोजना निदेशक ने नाराजगी जताई और कहा कि कमर दर्द में भी ड्यूटी कटेगी। नौकरी नहीं होती है तो छोड़ दो। एक और पुरुष कर्मचारी ने हाथ जोड़कर कहा कि सर मेरी और पत्नी दोनों की ड्यूटी लग गई है। बच्चा एक साल का है। इस कर्मचारी से पीडी ने कहा कि ड्यूटी तो करनी ही होगी। इस बीच डीआइओएस आईं और बोलीं कि उनकी एक कर्मचारी कोरोना पाजिटिव हो गई थी, इसलिए वह ड्यूटी कटवाना चाहती है। इस पर पीडी ने कहा कि कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट मंगाइए तभी विचार होगा।