हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 March 2022

2512 शिक्षामित्रों की फीकी रही होली, नहीं मिला मानदेय


 बढ़ा मानदेय तो की दूर बात, नियमित मानदेय के लिए नहीं मिली ग्रांट
प्रतापगढ़| बेसिक शिक्षा विभाग के 2512 शिक्षामित्रों की होली फोकी रही है। इन शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय देने की बात तो दूर रही, नियमित मानदेय का भुगतान करने के लिए ग्रांट नहीं आई। इससे शिक्षामित्रों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।



शिक्षक से शिक्षामित्र बने साथियों को इस बार होली मनाना भारी पड़ रहा है। जिले के प्राइमरी स्कूलों में सर्वशिक्षा अभियान के तहत 2512 और बेसिक शिक्षा विभाग से 439 शिक्षामित्र तैनात हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षामित्रों को प्रति माह दस हजार रुपये की दर से मानदेय का भुगतान कर दिया गया। मगर सर्वशिक्षा

अभियान के तहत तैनात शिक्षामित्रों को होली के त्योहार पर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। दरअसल में फरवरी माह में मतदान और मार्च में मतगणना के चलते विभागीय अफसरों की व्यस्तता इस कदर बढ़ गई कि वह ग्रांट आरित करना ही भूल गए। इससे को शिक्षामित्र बढ़ा हुआ मानदेय मिलने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें तगड़ा झटका लगा और होली पर्व पर उन्हें मानदेय नहीं मिला। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक पांडेय ने बताया कि ग्रांट आते ही शिक्षामित्रों के खाते में मानदेय की धनराशि भेजी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more