UpdateMarts
Follow Channel

04 March 2022

बर्खास्त तीन शिक्षकों को फिर से मिलेगी तैनाती, प्रदेश के 800 शिक्षकों को फिर से मिलेगी तैनाती

बरेली | 

आगरा विश्वविद्यालय की संदिग्ध बीएड डिग्री के चलते नौकरी खोने वाले प्रदेशभर के 800 शिक्षकों को फिर से तैनाती मिलेगी। इसमें बरेली के भी तीन शिक्षक शामिल हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के 22 फरवरी के आदेश के अनुपालन में बर्खास्त शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश दिया है।


बरेली में भी तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई थी। अब इनको फिर से वायस लिया जाएगा। बता दें कि डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में सत्र 2004-05 में बीएड घोटाला हुआ था। बरेली में 32 शिक्षक ऐसे पाये गए थे जिन्होंने 2004 में आगरा यूनिवर्सिटी से बीएड कर शिक्षक की जॉब पाई थी। इनमें से पांच शिक्षकों की डिग्री संदिग्ध थी। इनमें से दो का ट्रांसफर हो गया था। तीन शिक्षक बरेली में तैनात थे। इनको जॉइन भले ही नहीं कराया गया हो मगर कोर्ट के आदेश के कारण पहले से ही वेतन दिया जा रहा था। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश के क्रम में शिक्षकों को फिर से जॉइन कराया जाएगा।