UpdateMarts
Follow Channel

04 March 2022

शिक्षकों के पहले चरण के FLN प्रेजेंटेशन की तारीख ...


शिक्षकों के पहले चरण के FLN प्रेजेंटेशन की तारीख ...

अपडेट: 4 मार्च



मिल रही सूचना के अनुसार फिरोजाबाद में अभी तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बेसिक शिक्षा परिषद् के अध्यापकों में से किन्ही भी 200 लोगों को प्रथम फेरे में जिला मुख्यालय में प्रेजेंटेशन के लिए 7-8 मार्च को बुलाया जाएगा। सभी लोग FLN प्रशिक्षण की तैयारी करके रखें।



Foundational Literacy and Numeracy Notes (FLN) : बुनियादी साक्षरता व संख्याज्ञान नोट्स के लिए क्लिक करें



अपडेट: 28 Feb 2022



फिरोजाबाद: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज डायट पर समस्त जनपद के ARP और समस्त SRG की समीक्षा की गयी। जिसमें FLN प्रशिक्षण पर चर्चा की गई। जिसमें CDO श्री चर्चिल गौड़ द्वारा समस्त व्लाको के Randomly टीचर्स की परीक्षा करायी जायेगी। इसकी सूची CDO कार्यालय में तैयार हो रही है। शीघ्र आदेश जारी किए जाने की संभावना है।

यह लिस्ट BRC स्तर या शिक्षा विभाग द्वारा नहीं, बल्कि स्वतः सीडीओ कार्यालय से तैयार की जाएगी। अतः हमारी आपको यही सलाह है कि नीचे दिए गए नोट्स का अवलोकन कर लें तथा प्रशिक्षण को बहुत ध्यानपूर्वक करें।

आपने एफएनएल प्रशिक्षण लिया है तो सौ सवालों से सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। जिस तरह से प्रशिक्षण में गैरहाजिरी का खेल चला है, उसके बाद सीडीओ इस पर गंभीर हुए हैं। परीक्षा के लिए सौ प्रश्नों का प्रश्नपत्र तैयार किया जा रहा है। यह प्रश्नपत्र प्रशिक्षण में सीखे गए शिक्षकों के ज्ञान की परख करेगा।


अरांव ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान सीडीओ चर्चित गौड़ ने प्रशिक्षण में अनियमितताएं पकड़ी थी। इसके बाद में प्रशिक्षण में चले खेल की भी खासी चर्चाएं हुईं। इधर सीडीओ ने तय किया है कि प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों का टेस्ट कराया जाए। इसके लिए सौ प्रश्नों का प्रश्नपत्र भी तैयार किया जा रहा है।



डायट मेंटर की मासिक समीक्षा में भी हुई चर्चा: इधर डायट मेंटर की बीते दिनों हुई मासिक समीक्षा बैठक में भी परीक्षा को लेकर चर्चा हुई। विभाग में चर्चा है कि इस परीक्षा की जिम्मेदारी भी डायट मेंटर को दी जा सकती है, ताकि परीक्षा की शुचिता कायम रहे ।

आज सीडीओ करेंगे बीईओ संग बैठक : बुधवार को सीडीओ चर्चित गौड़ सुबह 11 बजे से खंड शिक्षाधिकारियों के साथ में बैठक करेंगे। वह अपने दफ्तर में सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण को लेकर मंथन करेंगे। इसमें परीक्षा की तैयारियों के साथ में रणनीति बनाई जाएगी।