UpdateMarts
Follow Channel

04 March 2022

चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर शिक्षकों का कटेगा वेतन, पढ़े पूरी खबर


बरेली विधानसभा (विस) चुनाव में गैरहाजिर रहने वाले 26 शिक्षकों की लिस्ट बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की है। इनके बेतन काटने के निर्देश हुए हैं। इन्हीं में वह शिक्षक भी शामिल हैं जिनकी चुनाव में दो जगह ड्यूटी लगाई थी वेतन काटने के आदेश को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। कुछ का तर्क है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी के समय ही अवगत कराया था। विभाग का कहना है कि शिक्षक यदि लिखकर देंगे तो उनका वेतन नहीं कटेगा।


विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए शिक्षकों की सूची हर बार बेसिक शिक्षा विभाग से ही प्रशासन को दी जाती है। वहां से शिक्षकों को मतदेय स्थल आदि आवंटित होता है। गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों पर विभाग कार्रवाई करता है। इसी को ध्यान में रखकर शिक्षा विभाग ने कई शिक्षकों के वेतन में कटौती के लिए आदेश जारी कर दिए, जिसमें प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक शामिल हैं। यह शिक्षक ब्लॉक क्या के हैं। इन सभी को बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, फरीदपुर आदि विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया था। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक एक ही जगह चुनाव में ड्यूटी कर सकते हैं। दूसरी जगह एक समय में ड्यूटी नहीं हो सकती। ऐसे में उनका वेतन नहीं काटा जाए ।