हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 March 2022

विद्यालय से लौट रही शिक्षिका के गले से चेन खींचकर भाग गए बाइक सवार बदमाश

झांसी अमनगर कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका मनुजा द्विवेदी के पर लौटते समय बादक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। शिक्षिका ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।





शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि यह मंगलवार शाम को स्कूल से वापस घर लौट रही थी। उस दिन वह प्राइवेट टैक्सी से विद्यालय से लौट रही थी। रास्ते में सब्जी लेन के लिए वह रुकी सब्जी खरीदकर जब वह पैदल अपने घर जा रही थी, उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और अचानक गले में पड़ी चेन खींच ली। उसने शोर मचाया लेकिन बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सीपरी बजार इलाके में एक महीने में चेन खींचने को यह तीसरी घटना है। इसके पहले अंसल कॉलोनी के सामने एवं ग्रासलैंड के पास भी बाइक सवार बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए थे। इनका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more