हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 April 2022

भोजन के बाद विद्यालय की 28 छात्राओं की हालत बिगड़ी

लखनऊ : बदायूं में लौकी की सब्जी व रोटी खाने के बाद राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की 28 छात्रओं की तबीयत खराब हो गई। उल्टी, पेट में दर्द होने पर शनिवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


रात में ही प्रशासनिक अधिकारी विद्यालय पहुंचे और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बुलाकर सब्जी का नमूना जांच को भिजवाया। रविवार को सभी छात्रओं की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। दूसरी ओर, सम्भल में कुट्टू की कचौड़ी खाने से दो परिवार के 13 लोगों की हालत बिगड़ गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more