UpdateMarts
Follow Channel

23 April 2022

बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी करने न वाले शिक्षकों का रोका वेतन


कक्ष निरीक्षक की लगाई गई थी ड्यूटी
इटावा माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का डंडा चला है। इन शिक्षकों का अप्रैल का वेतन रोक दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए है।


बोर्ड की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर अप्रैल में में में समाप्त हुई। इन परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक के रूप में शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से छह शिक्षकों ने कक्ष ने


निरीक्षक की ड्यूटी नहीं की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी न करने वालों में जन सहयोगी इंटर कॉलेज बसरेहर के विजय कुमार उपाध्याय, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज बुआपुर के धर्मेंद्र सिंह यादव तथा शिव किशन यादव जीजीआईसी जसवंतनगर की सध्या बवेडिया, एसडी इंटर कॉलेज की स्मिता, आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज भरधना की शिक्षक प्रज्ञा बाजपेई शामिल है। सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।