UpdateMarts
Follow Channel

23 April 2022

शिक्षिका अल्पना की कल्पना को दुनिया कर रही सलाम, जानें पूरी खबर


बिजनौर सरकारी स्कूलों में युवा शिक्षकों की भर्ती हुई तो पढ़ाई के तरीके भी बदल गए किरतपुर ब्लॉक के सिसीना जंटूट प्राइमरी विद्यालय की सहायक अध्यापिका अल्पना की कल्पना से तैयार पढ़ाई का सूत्र अब ब्लैक बोर्ड तक पहुंचा तो दुनिया सलाम करने लगी अल्पना ने बच्चों को नए तरीके से पढ़ाते हुए वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर डाले तो भारत, पाकिस्तान, नेपाल, सऊदी अरब, श्रीलंका, फिलीपिंस सहित कई देशों तक ये वीडियो पहुंच गई। एक के बाद एक अल्पना के फॉलोवर चढ़कर 83 हजार तक पहुंच गए।
शिक्षिका अल्पना ने सहायक शिक्षण सामग्रों के माध्यम से एक कक्ष में वर्णमाला और शब्द पहचान के चार्ट बना रखे हैं। उनके छात्र शब्द व अक्षर की पहचान ही नहीं किताब भी पढ़ने लगते हैं। गणित में भी छात्र हासिल व जोड़, घटाओं के सवाल करने लगते हैं। यह प्राइमरी वर्ग में नवाचार के साथ पढ़ाने के अलावा चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण बनाए रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका प्रयास अन्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। नवाचार को फेसबुक पेज पर अपलोड करती हैं, उनके लगभग 83000 फॉलोवर है