UpdateMarts
Follow Channel

23 April 2022

शिक्षकों ने स्थानांतरित बीईओ को दी विदाई

मड़िहान स्थानांतरित खंड शिक्षाधिकारी राममिलन यादव का मंगलवार को शिक्षकों ने समारोहपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर उनको अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तरप्रदेश के आदेश पर खण्ड शिक्षाधिकारी राममिलन यादव का रायबरेली के लिए दिसम्बर 2021 में स्थान्तरण हो गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव व अचार संहिता के चलते उनको






कार्यमुक्त नहीं किया गया। चुनाव बीतते ही कार्यमुक्ति का आदेश जारी किया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी राममिलन यादव ने मड़िहान में शिक्षकों के साथ बीते समय को एक नई ऊर्जा बताया। उद्बोधन में कहा में कि गर्व होता है कि ऐसे शिक्षकों का साथ मिला, जिससे मड़िहान की माटी में शिक्षा की खुशबू बड़ी प्राथमिक शिक्षक संघ के अनिल कुमार सिंह, रामपीस सिंह, विनय सिंह, गुलाब सोनकर आदि थे।