UpdateMarts
Follow Channel

23 April 2022

सभी विभाग 31 मई तक भेजें सीधी भर्ती की रिक्तियों के अधियाचन: मिश्र

 लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी विभागों को चयन वर्ष 2022-23 में सीधी भर्ती की रिक्तियों का अधियाचन (भर्ती प्रस्ताव) उप्र लोक सेवा आयोग और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को हर हाल में 31 मई तक भेजने के लिए कहा है। मुख्य सचिव ने इस बारे में गुरुवार को सभी विभागों

को शासनादेश जारी कर दिया है। बुधवार को मंत्रिपरिषद के समक्ष नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध है।