UpdateMarts
Follow Channel

06 May 2022

लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 2,47,667 पात्र, कटऑफ जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए 247667 आवदेकों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाया है। आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गुरुवार को इसके लिए कटऑफ जारी किया।


आयोग के सचिव के मुताबिक लेखपाल भर्ती के लिए 1390305 ने आवेदन किया था। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में मिले स्कोर के आधार पर श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के शार्टलिस्ट कर अर्ह घोषित किया गया। शर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों में जांच के अधीन 39 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रखा गया है।

उन्होंने कहा है कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता संबंधी परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर देख लें। इसके आधार पर लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए श्रेणी के आधार पर शुल्क जमा कर दें। अनारक्षित व ओबीसी को 200 रुपये और एससी व एसटी को 80 रुपये देना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके लिए बाद में सूचना दी जाएगी।