सरकारी नौकरी: जल निगम में जल्द होंगी 1489 पदों पर भर्तियां

जल निगम शहरी में अधिकारी से लेकर बाबू तक के खाली 1489 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जल निगम प्रबंधन ने वार्षिक कार्ययोजना में इन रिक्तियों का उल्लेख करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेजा जाएगा।


स्वीकृत पदों में समूह ‘क’ के 37, ‘ख’ के 172 व समूह ‘ग’ के 1289 पद खाली हैं। समूह ‘ग’ वर्ग में 322 तकनीकी सेवा के पद हैं। अधिकारियों खासकर अभियंताओं और तकनीकी पदों पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों के न होने से बाधा आ रही है। कुछ पदों पर संविदा या सेवानिवृत्त होने वालों को रखकर काम चलाया जा रहा है। पहले तो अधिकारी वर्ग को छोड़कर अभियंता और लिपिक संवर्ग पर भर्ती का अधिकार जल निगम प्रबंधन के पास ही था, लेकिन अब सभी भर्तियां संबंधित आयोगों को दे दी गई हैं।