UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2022

अब प्रत्येक एनपीआरसी पर लगेगा आधार नामांकन केंद्र: महानिदेशक

पीलीभीत,  स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को आदेश जारी कर न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों (एनपीआरसी) पर आधार नामांकन एवं अपडेशन के लिए केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के आधार बनने के साथ ही अपडेट हो सकेंगे। 



जनपद भर में बेसिक शिक्षा परिषद के 1503 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां पर दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इन सभी बच्चों के आधार बनाने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। अभी भी काफी बच्चे आधार विहीन है। ऐसे आधार कार्ड विहीन छात्र-छात्राओं के आधार नामांकन और अपडेशन के लिए न्याय पंचायत संसाधन केंद्र पर केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी कर दिए हैं, जो बेसिक शिक्षा विभाग के जनपदीय अफसरों को प्राप्त हो गया है। इस कार्य को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more