UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2022

यूनिक आईडी से कक्षा आठ पास छात्रों के प्रवेश की होगी मॉनिटरिंग

बस्ती,  कक्षा आठ पास करने के बाद किसी भी कारण से विद्यार्थी आगे की पढ़ाई न छोड़े, इसके लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी तय की गई है। परिषदीय स्कूल में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी की यूनिक आईडी प्रदान की गई है। अब इसी यूनिक आईडी की मदद से प्रत्येक छात्र-छात्रा के प्रवेश की मानीटरिंग हो सकेगी। साथ ही प्रवेश न लेने वाले बच्चों को चिह्नित कर उनके घर जाकर दाखिले के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा।


बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्त्रा के कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश ले रहे हैं। विभाग ने इन बच्चों की आगे की शिक्षा जारी रखने की स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था बनाई है। इसके तहत बेसिक शक्षा विभाग स्तर से कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को आवंटित की गई यूनिक आईडी को माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्रदान कराने का निर्देश दिया गया है।


माध्यमिक शिक्षा परिषद को शासन स्तर से निर्देश दिया गया है कि कक्षा नौ में प्रवेश के साथ ही विभाग स्तर से अग्रिम पंजीकरण कराने वाले सभी छात्र-छात्राओं के यूनिक आईडी को वेबसाइट upmsp.com अपलोड कर दिया जाए। ऐसा करने से परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ पास करने के बाद छात्र ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया या नहीं। इसका पता यूनिक आईडी की मदद से लगाया जा सकेगा। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि कक्षा आठ पास करने वाले विद्यार्थियों की यूनिक आईडी को माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
कक्षा नौ में अब 36 हजार ने कराया है प्रवेश

बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग स्तर से संचालित कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश की मानीटरिंग अब यूनिक आईडी की मदद से होगी। कक्षा नौ में प्रवेश लेते समय छात्र-छात्राओं को आवंटित यूनिक आईडी को माध्यमिक शिक्षा के साथ साझा किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार यूपी बोर्ड के तहत अब तक कुल लगभग 36 हजार छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कक्षा नौ में कराया है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों की बात करें तो यहां से करीब 19 हजार बच्चों ने शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा आठ की परीक्षा पास की है। इन सभी बच्चों की यूनिक आईडी माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई जानी है। यूनीक आईडी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद परिषदीय व कस्तूरबा स्कूलों के कितने बच्चों ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया, इसकी जानकारी हो सकेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more