UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 September 2022

कंपोजिट विद्यालय में जांच के दौरान 29 बोरी अनाज मौके पर मिला


कंपोजिट विद्यालय में जांच के दौरान 29 बोरी अनाज मौके पर मिला
फेफना / सागरपाली स्थानीय थाना अंतर्गत दुमदुमा स्थित कंपोजिट विद्यालय में अनाज के डंप होने की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी अनूप गुप्त जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान 29 बोरी अनाज मौके पर मिला। बीईओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक ने लिखित में बताया है कि ये अवशेष खाद्यान्न है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

 



किसी ने एसडीएम से शिकायत  की थी किं विद्यालय में अप्रैल के माह का मिडे मील का अनाज डंप कर रखा है। गया है। एसडीएम प्रशांत नामक के निर्देश पर बीडीओ अनूप कुमार गुप्त ने मामले की जांच की तो विद्यालय पर सात बोरी गेहूं और 22 चोरी चावल डंप मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने उस कमरे को सील कर दिया है।प्रभारी प्रधानाध्यापक आफताब आलम ने बताया कि अप्रैल, मई, जून का अनाज लाया गया था। स्टॉक स्कूल में हो रखा गया था। इसी स्टॉक से ही रोज बच्चों के लिए मिड डे मील बनता है। शिकायतकर्ता ने विद्यालय में 129 बच्चों की संख्या बताई थी। विद्यालय में प्राथमिक कक्षाओं 52 और मिडिल में 31 छात्र हैं।बीएसए मनिराम सिंह ने त्रिस्तरीय टीम का गठन कर मामले की जांच का निर्देश दिया है। जांच टीम दो दिन के अंदर स्कूल में पहुंच कर मामले की जांच करेगी मध्याहन भोजन योजना के तहत इतनी मात्रा में अनाज कब से रखा गया है। इसकी सूचना अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई आदि बिंदुओं पर जांच की जाएगी।Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, up basic parishad, up ka master

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more