28 September 2022

बीईओ ने बच्चों संग सफाई कर स्वच्छता का पढ़ाया पाठ


गैंसड़ी प्राथमिक विद्यालय ओरीसिंहडीह में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। बीईओ ने सफाई अपनाकर बीमारियों से दूर रहने की नसीहत दी।


मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान को लेकर छात्र - छात्राओं में गजब का उत्साह रहा। जब बीईओ ने सफाई के लिए झाड़ उठाई, तो शिक्षक व बच्चे भी परिसर को स्वच्छ बनाने में जुट गए। बीईओ ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर, शौचालय एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व को बताया। शिक्षक अब्दुल मुस्तफा खां, सुरेंद्र पांडेय, केतकी तिवारी उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more