UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 September 2022

बीएड की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी


बरेली, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 30 सितंबर से बीएड की काउंसलिंग शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वो फीस वापसी के लिए जनधन खाते का विवरण नहीं दें। जनधन खाते में क्रेडिट सीमा के कारण शुल्क वापसी संभव नहीं होगी।

विश्वविद्यालय ने चार राउंड में काउंसलिंग कराने का फैसला किया है। 30 सितंबर से शुरू होने वाले पहले चरण में एक से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी सात अक्टूबर तक पंजीकरण करवा सकेंगे। आठ अक्टूबर तक कॉलेज का चयन होगा। नौ अक्टूबर को सीट अलॉट होगी। यदि सीट आवंटित नहीं हो पाती है तो पहली काउंसलिंग में भुगतान की गई अग्रिम फीस या पूल काउंसलिंग में पूर्ण कॉलेज शुल्क वापस होगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा। अभ्यर्थी 14 अक्टूबर तक कॉलेज का चयन कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को सीट अलॉट होगी। तीसरे चरण के लिए 15 से 19 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा। चौथे चरण के लिए 21 से 26 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा। अभ्यार्थी 27 तक कॉलेज चयन कर सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more