शीतलहर के साथ पड़ेगा पाला, आठवीं तक की स्कूल अब 14 तक बंद, 9वी और 12वीं तक टाइमिंग बदली


UP Schools Closed: उत्तर प्रदेश में मौसम अब किसानों के लिए दिक्कतें खड़ी करेगा। प्रदेश में अब शीतलहरी के साथ पाला भी पड़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने इस बारे में चेतावनी जारी की है। बीते चौबीस घण्टों के दौरान यानी शुक्रवार की रात चुर्क और कानपुर सबसे ठंडे रहे। इन दोनों स्थानों पर रात का तापमान क्रमश 2-2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क गया। सर्दी को देखते हुए सरकार ने सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने और नौंवी से बारहवीं तक के स्‍कूलों की टाइमिंग बदलने का निर्णय लिया है।

पूर्वानुमान है कि रविवार को पूर्वी और पश्चिमी अंचलों में कहीं बहुत घना और कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, अयोध्या, झांसी व मेरठ मण्डलों पारे में गिरावट दर्ज की गयी। इन स्थानों पर रात का पारा1.5 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। बरेली का न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। सोनभद्र में तापमान 2.2 डिग्री तक लुढ़क गया।

लखनऊ में सभी बोर्डों के आठवीं तक के स्कूल 14 तक बंदशीतलहर के चलते सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। डीएम सूर्य पाल गंगवार के निर्देश पर शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। समय बदला कक्षा नौ से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल 14 जनवरी तक 10 से दो बजे तक खुलेंगे। प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में 14 तक बंद रहेंगे।