UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 January 2023

8752 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा


प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रायोगिक परीक्षा की तिथि जारी करने के अगले दिन यानी शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा- 2023 के लिए परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिए। यह परीक्षा प्रदेश भर में 8752 केंद्रों पर कराई जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 58,67,398 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक है।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षा केंद्र जिला समिति की ओर से पहले ही प्रस्तावित किए गए थे। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन कर यूपी बोर्ड ने आपत्तियाँ मांगी थीं। एक बार तिथि बढ़ाए जाने के बाद कुल 1760 प्रत्यावेदन मिले थे। इसमें ज्यादातर आपत्तियां केंद्रों की दूरी को लेकर थीं। 140 केंद्रों को लेकर आपत्तियां जायज थीं, जिन्हें सुधारा गया। इसके अलावा अन्य आपत्तियों पर जीओ मैपिंग में दूरी ठीक मिलने पर कोई परिवर्तन राज्य स्तरीय समिति की और से न करते परीक्षा केंद्र फाइनल किए गए हैं। इस तरह जो परीक्षा केंद्र जिला स्तरीय समिति की और से प्रस्तावित किए गए थे, उन्हें ही फाइनल कर दिया गया है। वर्ष 2022 की परीक्षा में कुल 8373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस तरह वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए 379 केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
परीक्षा में हाईस्कूल के 31,16,487 और इंटरमीडिएट के 27,50,913 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवाल से सुसज्जित विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि नकल रोकी जा सके।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more