हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 January 2023

भर्ती होंगे 60 से अधिक खंड शिक्षा अधिकारी


चार साल बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों के 60 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से रिक्तियों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जा चुका है। दिसंबर तक खाली हुए पदों को समायोजित करते हुए जल्द संशोधित अधियाचन भी भेजने की तैयारी है। जिसके बाद आयोग विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन शुरू करेगा।


इससे पहले 2019 में 304 पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अंतिम परिणाम 30 जनवरी 2021 को जारी हुआ था। गौरतलब है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने और बच्चों के सीखने के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद के ने सभी विकास खंडों में अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more