UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 March 2023

पीसीएस-23 एसडीएम समेत 173 पदों पर भर्ती होगी, पांच साल में इस बार सबसे कम पद हुए घोषित, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

 आज से करें ऑनलाइन आवेदन, पीसीएस 2022 में घोषित हुए थे 250 पद, बढ़कर अब हो गए हैं 383, संक्षिप्त विज्ञापन जारी




लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2023 का संक्षिप्त विज्ञापन गुरुवार को जारी कर दिया। आयोग शुक्रवार को इसका विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा, जिसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा। इस बार विज्ञापन के वक्त पिछले पांच साल की तुलना में सबसे कम पद घोषित किए गए हैं। विज्ञापन में 173 पद घोषित किए गए हैं। हालांकि पद बढ़ सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।


वर्तमान में पीसीएस 2022 की भर्ती चल रही है, मेंस में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हो रहा है। इस भर्ती के विज्ञापन के वक्त 250 पद घोषित किए गए थे, जो बढ़कर 383 हो गए हैं। 2021 में 400 पद घोषित किए गए थे। इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़कर 628 हो गई थी। 2020 में 200 पद घोषित किए गए थे, बाद में पदों की संख्या 487 हो गई थी हालांकि चयन 476 पदों पर ही हुआ था। पीसीएस 2019 में 300 पद घोषित हुए थे। परिणाम आते-आते पदों की संख्या 453 हो गई थी।

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए योग्यता

वर्ष 2023 के लिए आयोजित होने वाली यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए पदों के अनुसार वांछित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी यूपी पीसीएस नोटिफिकेशन 2023 से ले सकगें। हालांकि, आयोग द्वारा जारी संक्षिप्त विज्ञप्ति के अनुसार वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिनकी आयु 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक न हो। इसका अर्थ है कि उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1983 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद नहीं होना चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more