हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 March 2023

शिक्षक तो कहीं कंपोजिट ग्रांट से वितरित होगा परीक्षाफल


श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को अंकपत्र का वितरण होगा। इसके लिए विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों को परीक्षाफल वितरित किया जाएगा। यह अंकपत्र कहीं शिक्षकों ने अपने पैसे से तो कहीं कंपोजिट ग्रांट के पैसे से तैयार किया है। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों को परीक्षाफल प्रदान किया जाएगा। जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण होंगे। भले ही जिले में प्रथम मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक परीक्षा न कराकर सीधे वार्षिक परीक्षा कराई गई है। इतना ही नहीं वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के चेहरों पर भी आज मुस्कान होगी। क्योंकि उन्हें आज अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more