हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 March 2023

प्रदेश के हर प्राइमरी स्कूल में होंगे दिव्यांगों के टॉयलेट


लखनऊ, । अब प्रदेश के हर प्राइमरी स्कूल में दिव्यांग छात्रों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। सामान्य बच्चे एवं शिक्षकों के लिए अलग शौचालय होगा। यह शौचालय स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) को मिलने वाले बजट से बनाये जाएंगे। स्कूल महानिदेशक ने प्रदेश के बीएसए को मार्च 2024 तक हर स्कूल में शौचालय बनाने के निर्देश जारी किये हैं। ताकि बच्चों व शिक्षकों को खुले में शौच न जाना पड़े।

लखनऊ में 1618 प्राइमरी स्कूल हैं। बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि 30 फीसदी स्कूलों में दिव्यांग शौचालय बने हैं, अन्य में नहीं। स्कूल महानिदेशक के निर्देश पर दिव्यांग शौचालय बनाने का काम शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री से शिकायत का महानिदेशक ने लिया संज्ञान

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शिकायत पत्र भेजा। स्कूल महानिदेशक विजय किरण आनंद ने 29 मार्च को बीएसए को शौचालय बनाने आदेश दिये हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more