हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 March 2023

कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग, सीएम को भेजा पत्र



लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदेश सरकार से जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता देने संबंधित आदेश जारी करने की मांग की गई है। परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान केंद्र के महंगाई भत्ता मिलने के आदेश होने के बाद करती रही है।



सरकार का इस मामले में सकारात्मक रुख रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों का जनवरी से देय महंगाई भत्ते का आदेश करने का निर्णय लें। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कहा है कि केंद्र ने एक जनवरी 2023 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया है। जबकि प्रदेश का कर्मचारी अभी 38% ही महंगाई भत्ता पा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more