हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 March 2023

21.66 लाख छात्रों को 1316 करोड़ छात्रवृत्ति



21.66 लाख छात्रों को 1316 करोड़ छात्रवृत्ति

लखनऊ, । राज्य सरकार ने प्रदेश के 21.66 लाख छात्रों को 1316 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति उनके खाते में सीधे भेज दी है। इनमें दसवीं तक के 558705 छात्रों को 88.18 करोड़ और दसवीं से ऊपर के 1607593 को 1227.89 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई है।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी जा रही है, जिन विद्यार्थियों के आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित न किए जाने या अन्य तकनीकी कारणों से व्यवधान है, उनके लिए पुन 15 अप्रैल से 15 जून के बीच पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार शत प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के सत्यापित छात्रों को छात्रवृत्ति भेजी गई है।

समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के 2166298 छात्रों को खातें में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले जिन छात्रों का आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा आगे नहीं भेजा गया है उसे फिर से लिया जाएगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more