हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 March 2023

प्राथमिक और उच्च शिक्षा में हुए बदलाव -डिप्टी सीएम


स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के होली मिलन समारोह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील है। प्राथमिक और उच्च स्तरीय शिक्षा अहम बदलाव हुए हैं।

पारा के तिकोनिया चौराहा स्थित डीडीएस लॉन में आयोजित समारोह में फिक्की उप्र चैप्टर के नीरज सिंह तथा एमएलसी रामचंद्र प्रधान, प्रदीप सिंह और भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधे देकर सम्मानित किया। डिप्टी सीएम ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली। संगठन के पदाधिकारियों ने राजधानी में सरकारी कार्यालय आवंटित किए जाने की मांग पर पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने की बात कही। समारोह में अंकित उपाध्याय, राम शंकर राजपूत, सुरेश शुक्ला, के के दुबे, सहित अन्य गड़मान्य लोग उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more