हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 March 2023

परिषदीय स्कूलों की सही दशा और दिशा देने के लिए डीटीएफ और बीटीएफ का गठन किया गया


फतेहपुर : परिषदीय स्कूलों की सही दशा और दिशा देने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स (डीटीएफ) और ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स (बीटीएफ) का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 20 अफसरों को सदस्य बनाया गया है। इन सदस्यों की ओर से विद्यालयों का निरीक्षण करने का दायित्व दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने सीडीओ के माध्यम से नए सत्र में प्रत्येक सदस्य को कम से कम पांच स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।

 



परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक स्तर मध्याह्न भोजन, दूध और फल वितरण, यूनीफार्म, बैग आदि योजनाएं शासन के पोटली से संचालित हो रही हैं। इन योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन के निर्देश पर डीटीएफ और बीटीएफ टीमों का गठन किया गया है।


दोनों टीमों को स्कूल के निरीक्षण का दायित्व मिला है। टीमें शासन की मंशा में धक्का पहुंचा रही हैं। धक्का इसलिए पहुंच रहा है कि टीम के सदस्य निरीक्षण करने ही नहीं जाते हैं। असल में बीते माहों में हुई समीक्षा में लापरवाही पकड़ी गई है। अब महानिदेशक ने सीडीओ को पत्र लिखकर नए सत्र में प्रत्येक सदस्य के द्वारा प्रति माह पांच-पांच स्कूल का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी है। हर सदस्य को दायित्व के प्रति चेता दिया जाए। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक सदस्य को निर्धारित स्कूल की जांच करनी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more