हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 March 2023

मानदेय न मिलने से होली नहीं मनाएगें शिक्षामित्र


 अम्बेडकरनगर: रामनगर ब्लाक के शिक्षामित्रों की बैठक बीआरसी BRC कार्यालय में ब्लाक संयोजक राम किशोर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। 






बैठक Meeting में शिक्षामित्रों Shikshamitro की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण की मांग की गई।बैठक Meeting को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य ने कहा कि यदि शिक्षामित्रों का फरवरी माह mahine का मानदेय होली पर्व के पहले भुगतान नहीं किया गया तो जिले के शिक्षामित्र होली का त्योहार नहीं मनाएंगे और अपना विरोध दर्ज कराते हुए अपने घरों पर उपवास व्रत रखेंगे। बैठक में शिक्षामित्रों की समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में जहांगरीगंज के शिक्षामित्र अच्छेलाल के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में राम मूरत, चिंतामणि उपाध्याय, रमेश निषाद, राजकुमार मिश्र, संजय शर्मा, प्रेमलता त्रिपाठी, किरन देवी व अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more