हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2023

स्कूल चलो अभियान में लापरवाही पर जताई नाराजगी



प्रयागराज। स्कूल चलो अभियान-2023 के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हीकरण, पंजीकरण एवं नामांकन के लिए परिवार सर्वेक्षण में लापरवाही पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने नाराजगी जताई है। बीएसए ने 28 अप्रैल को सभी खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे पत्र में लिखा है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में स्कून न जाने वाले बच्चों के चिन्हीकरण, पंजीकरण एवं नामांकन के लिए स्कूल हर दिन आएं (शारदा) कार्यक्रम संचालित करने के दिशा-निर्देश एवं हाउस होल्ड सर्वे के लिए प्रपत्र भेजे गए हैं। लेकिन समीक्षा में यह पाया गया है कि अब तक आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण, पंजीकरण एवं नामांकन के लिए परिवार सर्वेक्षण कार्य की प्रगति अच्छी नहीं है। लिहाजा पुन निर्देशित किया है कि प्राथमिकता के आधार पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण, पंजीकरण एवं नामांकन के लिए परिवार सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more