हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2023

मौसम : इन पांच राज्यों में तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान



नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसात का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है। आईएमडी ने मंगलवार को अगले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more