हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2023

परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में घूमते हुए शिक्षक, शिक्षक किताब का नाम नहीं बता पाए


प्रयागराज, । परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में कहीं शिक्षक घूमते मिले तो कहीं किताब का नाम तक नहीं बता सकें। बच्चे किताब नहीं पढ़ सके और न ही गणित की संख्या लिख सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मंगलवार को निरीक्षण में मिली लापरवाही पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए सबसे पहले सुबह 745 बजे सोरांव के प्राथमिक विद्यालय कुरगांव पहुंचे तो 137 में से 34 बच्चे उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक दिनेश प्रताप सिंह पढ़ाते मिले।


उनके अलावा प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरोज गुप्ता, शिक्षक कृष्ण मुरारी मिश्र व दिनेश प्रताप सिंह और शिक्षामित्र रंजना देवी परिसर में घूमते मिलीं। शिक्षिका प्रकाश रत्ना बिना सूचना अनुपस्थित मिली। कक्षा तीन का छात्र सुमित से 48 लिखने को कहा गया तो 84 लिख दिया। 69, 89 व 79 की संख्या बोलने पर नहीं लिख सका। कोई भी शिक्षक कक्षा तीन से पांच तक में पढ़ाने वाली पाठ्यपुस्तकों एवं संदर्शिकाओं का नाम सही नहीं बता सके। उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलानगर बहरिया में अनुदेशक तोषू सक्सेना एक अप्रैल से बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं जिस पर उनका नवीनीकरण न करने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़गांव मऊआइमा में 227 में से 110 बच्चे मिले। प्राथमिक विद्यालय बलकरनपुर सोरांव में प्रभारी प्रधानाध्यापिका आरती पटेल और शिक्षामित्र शाजिया परवीन हस्ताक्षर करके बिना सूचना गायब मिलीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more