हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2023

लेखपाल भर्ती : शून्य अंक पाने वालों को छोड़ निःशक्तों को मौका



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम के संबंधित कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट http://www.upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के मुताबिक अनुसूचित जाति 73.75, अनुसूचित जनजाति 66.50, अन्य पिछड़ा वर्ग 75.75 और आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस का कट ऑफ 75.75 गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों का 70.50, महिला 75.50 और सैन्य वियोजित, भूतपूर्व सैनिक का 66.50 कटऑफ गया है। निशक्तजनों में लिखित परीक्षा में शून्य या नकारात्मक अंक पाने वालों को छोड़कर सभी को मौका दिया गया है।

लेखपाल भर्ती के लिए 31 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा कराई गई थी । इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें दो अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में कुल 14 रिट याचिकाएं विचाराधीन हैं। अतः अर्हता अभिलेख परीक्षण के लिए चिह्नित अभ्यर्थियों का परिणाम पारित आदेश के अधीन होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more