हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2023

परिषदीय स्कूलों की भूमिका अहम


मेजा। पीटी प्रतियोगिता में प्रदेश में अव्वल स्थान पाने वाले स्कूली बच्चों का सम्मान समारोह ओनौर गांव स्थित संविलियन विद्यालय में रखा गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से एक बढ़ गीत संगीत, नित्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि रहीं पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया ने कहाकि बुनियादी शिक्षा मजबूत किए बिना देश तथा समाज का विकास नहीं हो सकता। इसमें परिषदीय स्कूलों की ही अहम भूमिका है। ब्लॉक प्रमुख गायत्री मिश्रा के प्रतिनिधि मेजा गंगाप्रसाद मिश्र ने कहाकि परिषदीय विद्यालयों से ही पढ़ लिखकर कई बच्चे आईएएस, पीसीएस बनकर देश की सेवा में लगे हैं। भाजपा नेता सुशील मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more