हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2023

शिक्षकों को उपचार के लिए आर्थिक मदद देगा विवि



72 छात्रों ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा दी

प्रयागराज। राज्य विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा दो पालियों आयोजित की गई। इसमें 72 फीसदी अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर एवं युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दोपहर 2 से 4 बजे के मध्य आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा में कुल 2616 के सापेक्ष 1887 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा कुल 24 विषयों में शोध के लिए आयोजित की गई।

प्रयागराज, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, इससे संबद्ध अशासकीय एवं वित्त पोषित कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय शिक्षकों के दुख में आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पहली बार शिक्षक कल्याण कोष का गठन किया है। कार्य परिषद से मंजूरी मिलने के बाद इस कोष के जरिए मिलने वाली सहायता शैक्षिक सत्र 2023-24 से प्रभावी होगी।

शिक्षक कल्याण कोष से आर्थिक सहायता के पात्र विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालय के मौलिक पद पर कार्यरत नियमित शिक्षक के अलावा वित्त पोषित शिक्षक भी होंगे। जिनकी महाविद्यालय में सेवा अवधि 5 वर्ष पूरी है।

शिक्षकों की सेवा अवधि में दुर्घटना होने पर उपचार के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं इस कोष के तहत शिक्षकों के असाध्य रोगों के उपचार के लिए 2.50 लाख रुपये उनके खाते में भेजी जाएगी। आकस्मिक निधन पर तीन लाख रुपये उनके परिजनों को प्रदान किए जाएंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more