हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2023

मतदान कार्मिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण





कासगंज:- नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिये पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय को चार एवं पांच मई को दोनों पालियों में निर्वाचन प्रशिक्षण बीएवी इंटर कालेज, सोरों रोड, कासगंज में दिलाया जायेगा।







प्रशिक्षण में सभी मतदान कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रशिक्षण में गैर हाजिर होने वाले कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। सीडीओ सचिन ने बताया कि निर्वाचन कार्मिकों को मतदान कराने के लिये दो दिवसीय द्वितीय प्रशिक्षण बीएवी इंटर कालेज के 14 कक्षों एवं सभाकक्ष में दिलाया जायेगा।



चार मई को पार्टी संख्या एक से 96 तक को प्रथम पाली में प्रात 10 बजे से 12 बजे तक तथा पार्टी संख्या 97 से 192 तक को द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। पांच मई को पार्टी संख्या 193 से 288 तक को प्रथम पाली में तथा पार्टी संख्या 289 से 326 तक को द्वितीय पाली में मतदान प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more