हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2023

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को होगी परीक्षा, आवेदन 25 तक



प्रयागराज। बेलहट कोरांव में बने अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी। आवेदन पत्र 25 मई तक अपने जिले के श्रम विभाग कार्यालय, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है। इस विद्यालय में एक हजार छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।





पहले सत्र में कक्षा छह से प्रवेश शुरू होगा। ऐसे में 80 बच्चों का ही दाखिला होगा। सीडीओ गौरव कुमार ने बताया कि मंडल के वो श्रमिक जिनका पंजीकरण बीओसी में एक अप्रैल 2020 के पहले हुआ है या जिनका पंजीकरण हुए तीन साल हो चुका है, उनके बच्चे आवेदन कर सकते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more