हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2023

अच्छा काम करने वाले बीएसए को मिलेगी मनचाही नियुक्ति, शासन ने वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित किया लक्ष्य और भारांक


लखनऊ। प्रदेश में अच्छे काम और मेरिट आधारित तबादले को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने बीएसए के लिए 2023-24 का वार्षिक लक्ष्य व भारांक तय कर दिए हैं। इसमें अच्छा काम करने वाले बीएसए को मनचाही जगह पर नियुक्ति व तैनाती मिलेगी। उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

शासन ने विभागीय योजनाओं, शासकीय व विभागीय कार्य के समयबद्ध क्रियान्वयन व सफल संचालन के लिए वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके आधार पर साल के अंत में उनका वार्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। शासन ने समग्र शिक्षा में मिली धनराशि के शत- प्रतिशत उपयोग और प्रबंध पोर्टल पर भौतिक व वित्तीय प्रगति अपलोड करने पर 10 अंक भारांक तय किया है।


बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के अनुसार ऑपरेशन कायाकल्प, जर्जर विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण व कक्ष निर्माण, कंपोजिट स्कूल ग्रांट आदि के लिए 10 अंक और विद्यालयों को निपुण बनाने, स्मार्ट क्लास क्रियाशील करने, टैबलेट के प्रयोग से मॉनिटरिंग, आईसीटी लैब की स्थापना के लिए 10 अंक भारांक तय किया है। इसी तरह कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं - शिक्षिकाओं की उपस्थिति, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय में सुधार, विद्यालय निरीक्षण, खाली पदों को भरने आदि के लिए 10 अंक और विद्यार्थियों व अभिभावकों के आधार सत्यापन, डीबीटी सुनिश्चित कराने के लिए पांच अंक भारांक तय किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more