हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2023

विद्यालय में चोरी के साथ तोड़फोड़ की


सीतापुर। मुडियाकैल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार रात चोरों ने तोड़फोड़ करके सामान लेकर फरार हो गए। प्राथमिक विद्यालय में योग दिवस मनाने हेतु रचना सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने जब विद्यालय खोला तो विद्यालय भवन के दो कक्षों की खिड़की टूटी हुई थी तथा छत से लगे दो पंखे व एक बोर्ड तथा 22 चटाई चोरी हो गयी थी।


साथ ही शौचालय में तोड़फोड़ की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी सन्दना ओपी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more