हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2023

सोशल मीडिया में दिन भर वायरल रहा बीएसए का ऑडियो


प्रयागराज । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परेड मैदान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की अनुशासनहीनता पर आहत बीएसए प्रवीण तिवारी खुद की तुलना गड़ेरिया और शिक्षकों की भेड़ से कर बैठे। उनका यह ऑडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।



वायरल ऑडियो में बीएसए ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैं घूम-घूम कर बोल रहा हूं कि सेल्फी मत लो, अभी चलकर बैठ जाओ, दस मिनट में सभी को छोड़ देंगे। आपको मजा आता है तो दैट्स ओके, मैं आपके बारे में नहीं सोचूंगा। मेरी टीम के खंडशिक्षा अधिकारी भी आपके बारे में नहीं सोंचेंगे। इस दौरान बीएसए ने एआरपी टीम के प्रति भी नाराजगी जाहिर की। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more