हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2023

तबादला आवेदनों का सत्यापन आज तक



लखनऊ। बेसिक शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादला आवेदनों के सत्यापन की तारीख को एक बार फिर से एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पिछले छह दिनों में पांचवीं बार तिथि बढ़ाई गई है।

इससे पहले बीते सोमवार को भी एक दिन बढ़ा कर 20 जून किया गया था। कल फिर एक दिन और बढ़ाने के आदेश जारी किए गए और आज फिर से 22 जून के दोपहर दो बजे तक बढ़ाने के आदेश जारी किये गये हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि कई बीएसए का आग्रह था कि आवेदन ज्यादा हैं, इसलिए और समय दिया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more