हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2023

किताबों के वितरण की मांगी सूचना



प्रयागराज । परिषदीय स्कूलों बच्चों को वितरित की गई किताबों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार शिक्षकों को पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं के वितरण की जानकारी छात्र संख्या के अनुसार देने को कहा गया है। इसमें शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल पर जाकर वहां पर छात्रों के विवरण के आगे प्रत्येक छात्र को किताबों का वितरण हुआ या नहीं, उसकी जानकारी अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इससे यह सुनिश्चित हो सके सके कि प्रत्येक छात्र को किताबों का वितरण किया जा चुका है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more