हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2023

म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए अब भी इंतजार


लखनऊ : बेसिक शिक्षकों को अभी अंतरजनपदीय म्यूचुअल तबादलों के लिए पोर्टल खोले जाने का इंतजार है। अंतरजनपदीय तबादलों के साथ ही म्यूचुअल तबादलों का आदेश भी जारी हुआ था। तबादलों के आवेदन लिए गए और उनका सत्यापन भी चल रहा है लेकिन म्यूचुअल तबादलों के लिए पोर्टल नहीं खोला गया । शिक्षकों का कहना है कि दोनों का साथ ही होने चाहिए।

➡️ *प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्भय सिंह कहते हैं कि म्यूचुअल तबादलों में शिक्षक पहले से ऐसा विकल्प खोजकर रखते हैं, जहां से कोई दूसरा शिक्षक तबादला चाहता हो । | पहले सामान्य तबादले हो जाएंगे तो फिर सब उसमें शामिल होंगे। ऐसे में म्यूचुअल के लिए विकल्प मिलना मुश्किल होगा।*

➡️ इस बारे में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल कहते हैं कि पोर्टल तैयार कर लिया गया है। एक-दो दिन में म्यूचुअल के लिए खोल दिया जाएगा।


➡️सत्यापन की तारीख आज तक बढ़ी

बेसिक शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादला आवेदनों के सत्यापन की तारीख तीसरी बार बढ़ा दी गई है। जिला स्तर पर अब गुरुवार दोपहर 2 बजे तक सत्यापन किए जा सकेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ जिलों में अभी सत्यापन का काम अभी अधूरा है। बीएसए के आग्रह पर तारीख बढ़ाई गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more