हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2023

परिषदीय स्कूल के बच्चों का फूलमालाओं से होगा स्वागत


लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों के बाद 27 जून को परिषदीय विद्यालय बच्चों के लिए खोल दिए जाएंगे। फूलमाला के साथ इनका स्वागत किया जाएगा। साथ ही खीर-पूड़ी और हलवा के अलावा इन्हें उपहार दिए जाएंगे। बच्चों को तोहफे में रबर - पेंसिल, कटर, डायरी सहित अन्य सामग्री बांटी जाएगी। जनपद के सभी विद्यालयों में बच्चों के स्वागत के लिए 20 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।


बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि बच्चे छुट्टियां बिताकर नए सत्र में स्कूल आएंगे। ऐसे में पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि व ऊर्जा बनाए रखने के लिए इन्हें गिफ्ट बांटे जाएंगे। साथ ही खीर-पूड़ी और हलवा भी दिया जाएगा। बताया कि स्कूल खुलने के पहले विद्यालयों में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। ताकीद किया गया है कि शौचालय आदि गंदे न रहें। परिसर में बड़ी घास को काटकर साफ कर दिया जाए। इसके अलावा बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more